दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के खिलाफ सुल्तानपुरी थाने में रेप का मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले शनिवार को सीडी में दिखी महिला के सामने के बाद संदीप कुमार ने बाहरी दिल्ली के डीसीपी ऑफिस में सरेंडर किया। महिला को मेडिकल जांच के लिये ले जाया गया है। इससे पहले बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार की सेक्स सीडी में दिखने वाली एक महिला सुल्तानपुरी थाने में संदीप कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची। महिला का आरोप है कि ये सीडी संदीप कुमार के मंत्री बनने के बाद की है। महिला के मुताबिक सुल्तानपुरी में घर खरीदने के बाद वो वहां नई-नई शिफ्ट हुई थी। राशन कार्ड बनवाने के लिए वो मंत्री संदीप कुमार से मिली तो उसे दफ्तर बुलाया गया। एक दिन जब वो राशन कार्ड के लिए संदीप कुमार के दफ्तर गई तो वहां उसे अंदर कमरे में बैठा दिया गया। महिला का आरोप है कि उसकी कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया। महिला के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वो क्या कर रही थी खुद उसे पता नहीं। एक एनजीओ क साथ थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची इस महिला का आरोप है कि उसकी सीडी बनाकर वायरल कर उसे बदनाम किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।