शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए 3 एमओयू पर हस्ताक्षर
(India)
शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए 3 एमओयू हस्ताक्षर किए गए.....जिसमें पहला एमओयू राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद, खान एकेडमी और टाटा ट्रस्ट के बीच साइन हुआ...यह एमओयू गणित का ई-कंटेंट हिंदी में उपलब्ध कराने के लिए है.....दूसरा एमओयू राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद और भारती फाउंडेशन में हुआ....जो बाड़मेर और जोधपुर के 70 स्कूलों में लर्निंग सेंटर के लिए है...वहीं तीसरा एमओयू राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद और आरबी समूह के बीच हुआ.....जो हैंडवॉश को लेकर है...इस दौरान समारोह में सीएम ने स्कूल प्राधानाचार्यो को विशेष रूप से 4 चीजों पर ध्यान देने के निर्देश दिए.....जिसमें स्कूल में शीशा लगाने, सैनेट्री नेपकिन उपलब्ध कराने, ब्लैक की बजाय ग्रीन बोर्ड लगाने और हाथ धोने के लिए सेनेटाइजर शामिल है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।