शिक्षक दिवस और गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने डिजिटल लर्निंग सोल्यूशन रूम की सौगात दी...यह सौगात झालाना स्थित राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल संस्थान में एक कार्यक्रम के तहत दी...दरअसल प्रदेश में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सिस्को के सहयोग से 12 जिलों में डिजिटल लर्निंग सोल्यूशन रूम स्थापित किए गए है....इस दौरान मुख्यमंत्री राजे ने इन जिलों के प्रभारी मंत्री, विधायक, अधिकारी, स्कूल प्राचार्यो सहित छात्राओं से वीसी के जरिए सीधा संवाद किया....साथ ही पाली जिले के 121 विद्यालयों में प्रोजेक्ट उत्कृष्ट का भी शुभारंभ किया...संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्राओं से उनके फ्यूचर, शिक्षा विभाग द्वारा मिलने वाली सुविधाओं और ट्रांसपोर्ट वाउचर की ली जानकारी और अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए.....इस दौरान कार्यक्रम में उच्च शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ और शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी भी मौजूद रहे...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।