कोटा में बिजली कंपनी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
(India)
कोटा में बिजली तंत्र को निजिकरण पर देने के साथ ही अब कंपनी के लापरवाही बरतने के मामले भी सामने आ रहे हैं। कोटा में बीजेपी किसान मोर्चा ने निजी कंपनी के दफ्तर पर पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया और किसानों को समय पर बिजली नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसान मोर्चा का आरोप है कि पिछले 5 दिन में जब से बिजली व्यवस्था का निजिकरण हुआ है तब से किसान परेशान है और बिजली सुचारू रूप से नहीं दी जा रही। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जल्द बिजली सप्लाई सुचारू नहीं की गई तो दफ्तर पर ताला लगा दिया जायेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।