राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में कल से फ्लैक्सी फेयर स्कीम
(India)
दिवाली और छठ पूजा पर घर जा रहे यात्रियों को रेलवे ने तगड़ा झटका दिया है। राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में बुधवार को फ्लैक्सी फेयर स्कीम लागू करने की घोषणा की गई। इसकी वजह से प्रीमियम ट्रेनों का किराया 50 फीसदी तक बढ़ जाएगा। नई व्यवस्था 9 सितंबर से लागू होगी। यानी आपके पास सिर्फ आज का मौका है सस्ता टिकट लेने का। राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में सीटों की मांग बढ़ने के साथ किराये में भी बढ़ोतरी होती रहेगी। पहली 10 फीसदी सीटों पर तो मूल किराया ही लिया जाएगा, लेकिन इसके आगे 10-10 फीसदी के अनुपात में 10 प्रतिशत किराया तब तक बढ़ता जाएगा, जब तक यह 50 फीसदी से ज्यादा न पहुंच जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।