राजधानी, दुरंतो, शताब्दी ट्रेनों में फ्लैक्सी फेयर सिस्टम पर चैतरफा विरोध के बाद दबाव में आई सरकार ने फैसला लिया है कि इस फॉर्मूले को दूसरी ट्रेनों में लागू नहीं किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक फैसले पर कुछ समय बाद दोबारा विचार किया जाएगा. बता दें कि किराए का नया सिस्टम आज लागू होना है। इस बीच रेल मंत्रालय ने तीन ट्रेनों में लागू किए गए फॉर्मूले पर भी दोबारा विचार की बात कही है. रेल मंत्रालय ने कहा है कि इन तीन ट्रेनों में ये फॉर्मूला प्रयोग के तौर पर लागू किया गया है और कुछ समय बाद इसकी समीक्षा की जाएगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।