कश्मीर के युवाओं का दिल जीतने के लिए सरकार की पहल
(India)
केंद्र की मोदी सरकार कश्मीर के युवाओं का दिल जीतने की हर मुमकिन कोशिशों में जुटी है. गृह मंत्रालय, एचआरडी मिनिस्टरी और एआईसीटीई के अधिकारी मिलकर देश के अलग इंस्टिट्यूट्स में जाएंगे जिसमें कश्मीरी छात्र पढ़ते हैं.....कश्मीरी छात्रों की परेशानी और समस्याओं को इन इंस्टीट्यूट के अधिकारी जाकर खुद सुनेंगे.....हाल ही में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उन छात्रों से मुलाकात की थी. जिन्हें प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप नहीं मिलने से राजस्थान और देश की दूसरी तमाम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था....उस मुलाकात के दौरान गृहमंत्री ने कश्मीर के छात्रों की परेशानी को ना सिर्फ ध्यान से सुना था बल्कि तुरंत समाधान का भरोसा भी दिलाया था....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।