कर्मचारियों को लंबा इंतजार कराने के बाद राजस्थान सरकार आखिर तबादलों से प्रतिबंध हटा दिया...प्रशासनिक सुधार विभाग ने ये आदेश जारी कर दिए हैं... तबादलों से हटाया गया यह प्रतिबंध 28 सितंबर तक जारी रहेगा...हांलाकि स्कूल शिक्षा में अभी भी तबादलों पर प्रतिबंध रहेगा...बाकि सभी विभागों में तबादलों से प्रतिबंध हटा लिया गया है...ये आदेश राज्य सरकार के तमाम बोर्डों और कॉर्पोरेशन्स में भी लागू होंगे...प्रशासनिक सुधार विभाग ने आदेश में यह भी लिखा है कि तबादले के तुरंत बाद ज्वाईनिंग देना जरूरी होगा...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।