बाड़मेर में एयरफोर्स का विमान मिग-21 क्रैश
(India)
राजस्थान के बाड़मेर में शनिवार को एयरफोर्स का विमान मिग-21 क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान में सवार पायलट सुरक्षित बच गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिग-21 का यह विमान एयरफोर्स स्टेशन के पास क्रैश हुआ है। इस हादसे के जानकारी मिलते ही वायुसेना के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यह एक नियमित उड़ान थी। वहीं पूरी घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह हादसा आबादी से दूर खेतों में हुआ जिससे किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। इससे पहले जून महीने में राजस्थान के जोधपुर में भारतीय वायुसेना का मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में भी विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बच गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।