पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
(India)
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कांस्टेबल शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ पुंछ के अल्लाहपीर इलाके में हुई। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है। फायरिंग में शहीद हुए पुलिस कांस्टेबल का नाम संदीप कुमार बताया गया हैं। इस एनकाउंटर में एक सब इंस्पेक्टर और एक नागरिक घायल के भी घायल होने की खबर है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सब इंस्पेक्टर मंजूर अहमद और स्थानीय नागरिक को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस की मुताबिक, दो से तीन आतंकी पुंछ के मिनी सचिवालय में छिपे हुए हैं। ये सभी आतंकी लश्कर के बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, एक आतंकी पुंछ के मिनी सचिवालय और दूसरा एक स्थानीय नागरिक के घर में छिपा है। एनकाउंटर को देखते हुए सुरक्षाबलों ने आसपास के घरों को खाली करवा दिया है। हालांकि अभी तक आतंकियों की संख्या का सही पता नहीं चल सका है। सूत्रों के मुताबिक, एक साथ कई जगहों से फायरिंग हो रही है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पुंछ में सुबह लगभग आठ बजे सेना के 93 ब्रिगेड मुख्यालयों के पास निर्माणाधीन सचिवालय इमारत से गोलीबारी करनी शुरू कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आतंकवादियो को चारों ओर से घेर लिया गया है और उनके निकल भागने के सभी मार्ग बंद कर दिए गए हैं।’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।