जाकिर नाईक के एनजीओ ने दिया राजीव गांधी फाउंडेशन को धन
(India)
इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ने एक बड़ा खुलासा कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दिया है, जाकिर के एनजीओ के मुताबिक, उसने राजीव गांधी फाउंडेशन को 50 लाख रुपए की डोनेशन दी थी। यह डोनेशन 2011 में दी गई थी। वहीं अपने बचाव में राजीव गांधी फाउंडेशन का कहना है कि पैसा उन्हें नहीं बल्कि उनके साथी संगठन राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया गया था। इसके साथ ही ट्रस्ट ने यह भी कहा है कि वह पैसा कुछ महीने पहले ही लौटा भी दिया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।