कश्मीर में सुरक्षा बलों और पत्थर फेंक रहे प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा संघर्षों में मंगलवार को तीन युवक की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने कश्मीर के सभी 10 जिलों में कर्फ्यू लगा रखा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा में ईद की नमाज समाप्त होने के तुरंत बाद प्रदर्शनकारियों के समूह ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुये सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और पैलेट गन चलाए। वहीं सेना ने 4000 और सैनिकों को कश्मीर में उतारा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।