ट्रेन के आगे महिला ने लगाई छलांग
(India)
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के खेरदा क्षेत्र में जयपुर-सवाई माधोपुर रेलवे लाईन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयपुर-सवाई माधोपुर रेलवे ट्रेक पर जयपुर की तरफ से ट्रेन आ रही थी इसी दौरान खैरदा क्षेत्र में एक महिला ने अचानक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी और ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया अभी तक मृतक महिला की शिनाख्त नही हो पाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।