पीएम मोदी गुजरात में मनाएंगे अपना जन्मदिन
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन गुजरात में मनाएंगे। इस दौरान उनकी योजना प्रदेश में कई कार्यक्रमों में शिरकत करने की है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी अपना 66वां जन्मदिन दक्षिण गुजरात में जनजाति समुदाय के लोगों के साथ मनाएंगे। वे सूरत के निकट नवसारी में जनजाति क्षेत्र में सार्वजनिक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं। गुजरात में अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। पाटीदार आंदोलन और उना में अत्याचार के खिलाफ दलितों के विद्रोह के मद्देनजर मोदी के गुजरात के बार-बार के दौरे से पार्टी को फायदा होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।