तमिलनाडु में एक दिवसीय बंद आज
(India)
कावेरी विवाद के मद्देनजर कई किसानों एवं व्यापारी संगठनों द्वारा आहूत एक दिवसीय बंद आज तमिलनाडु में शुरू हो गया। द्रमुक समेत विपक्षी दल इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। बंद का आह्वान करने वालों ने कहा है कि ‘सड़क एवं रेल रोको’ समेत कई विरोध प्रदर्शन होंगे। इसके चलते कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य भर में हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं...पुलिस ने कहा कि इस दौरान कड़ी निगरानी की जा रही है और सार्वजनिक शांति भंग करने या सड़क एवं रेल परिवहन की स्वतंत्र आवाजाही में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने की कोशिशें नहीं करने दी जाएंगी। आमतौर पर सुबह होते ही खुल जाने वाली किराने की स्थानीय दुकानें विरोध के मद्देनजर बंद रहीं...राज्य परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के अलावा ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं लेकिन ऑटो, टैक्सी और वाणिज्यिक माल ढोने वाले वाहन सड़कों से नदारद रहे। राज्य के लिए कावेरी के जल की मांग करने और कर्नाटक में तमिल लोगों को निशाना साधकर की गई हिंसा के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।