दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लंबे समय से चली आ रही खांसी की बीमारी को दूर करने के लिए बेंगलुरू के एक अस्पताल में उनकी सर्जरी की गयी। केजरीवाल 40 साल से भी ज्यादा समय से खांसी की समस्या से पीड़ित हैं। उनकी सर्जरी नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल में हुई। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि सर्जरी सामान्य रही। सर्जरी के बाद उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और थोड़ा सा पानी पिया। बयान में कहा गया है कि उनके कुछ दिन में पूरी तरह से ठीक हो जाने की उम्मीद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।