पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में बिगड़ती कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का अपराधों में कमी आने के दावे पर विपक्ष को बहस की चुनौती देने का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उनको इसके बजाय स्थिति को सुधारने के प्रयास करने चाहिए। गहलोत ने जयपुर के बाहरी क्षेत्रों में हुई हत्याओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ये घटनाएं यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।