सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी निर्विरोध राजस्थान राज्य स्काउट और गाइड के अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके साथ ही जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव जगदीश चंद्र महांति भी गाइड के निर्विरोध स्टेट चीफ कमिश्नर चुने गए हैं। स्काउट और गाइड मुख्यालय पर नाम वापसी के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। स्काउट और गाइड के 29 सितंबर को होने वाले चुनाव में इस बार भाजपा के दो मंत्रियों सहित अन्य विधायकों ने भी संगठन में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किए थे। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल और जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी सहित अन्य सात प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। अभी तक स्काउट गाइड के मुख्य पदों पर कांग्रेस नेता ही काबिज रहे हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि भाजपा नेता इस संगठन में चुनाव लड़ रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।