पीएम नरेंद्र मोदी अपना 67वां जन्मदिन अपने गृहराज्य गुजरात में मना रहे हैं। वह शनिवार सुबह गांधीनगर स्थित अपने आवास पहुंचे और मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। मां से मिलने के लिए वह बेहद ही सादगी से घर पहुंचे। वह केवल एक कार में सवार होकर पहुंचे थे, उनके साथ वाहनों का काफिला नहीं था। मां से मुलाकात के बाद उन्होंने घर के बाहर इकट्ठा हुए लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गुजरात के नवसारी ने छात्र-छात्राओं ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। छात्र-छात्राओं ने एक साथ 989 दीप जलाकर यह रिकॉर्ड बनाया, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।