प्रदेश में लगातार बढ़ रहे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और स्क्रब टाइफस के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ा दिए है....अब तक डेंगू से 6 लोगों की मौत हो चुकी है....जबकि स्क्रब टाइफस के कारण 10 मरीज काल का ग्रास बन गए है....प्रदेश के चिकित्सा मंत्री और प्रमुख चिकित्सा सचिव के लगातार अस्पतालों के दौरे करने के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे...स्वास्थ्य महकमे की प्रमुख सचिव वीनू गुप्ता ने एसएमएस अस्पताल की ओपीडी का दौरा किया और मरीजों की बढ़ती तादात को देखते हुए अन्य सैटेलाइट अस्पतालों में मरीजो को शिफ्ट करने की बात कहीं...इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्यवस्था सुधार के भी निर्देश दिए....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।