जम्मू और कश्मीर के उरी में सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर्स पर आतंकी हमला
(India)

जम्मू और कश्मीर के बारामूला में सेना की उरी ब्रिगेड के भीतर धमाकों की आवास सुनी गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आतंकवादियों ने सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर्स पर रविवार तड़के धावा बोला। हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। परिसर में सेना और आतंकियों के बीच भारी गोलाबारी चल रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जहां एनकाउंटर चल रहा है, वहां सेना की स्पेशल फोर्सेज को लैंड कराया गया है। द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”सेना ने हमें बताया कि सेना के आठ कर्मचारी घायल हैं, जिनमें से दो गंभीर हैं।” उन्होंने कहा कि हमला सुबह 5.15 बजे हुआ। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर के हालात देखते हुए अपना रूस और अमेरिका दौरा रद कर दिया है। घाटी में हिंसा की वजह से आतंकी हमलों में बढ़ोत्तरी हुई है। उरी में 12वां ब्रिगेड हेडक्वार्टर्स लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक स्थित है। पुलिस को संदेह है कि हमला फिदायीनों ने किया है। हेडक्वार्टर में अभी 3-4 आतंकियों के होने का शक जताया जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।