भारतीय सेना ने उरी में आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को परोक्ष रूप से कड़ी चेतावनी दी है। सेना ने कहा कि इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह जवाब कब और कहां देना है, यह भारतीय सेना खुद तय करेगी। डीजीएमओ लेफ्निेंट जनरल रनबीर सिंह ने एक बयान में कहा कि सेना ने आतंकी स्थितियों का सख्ती का मुकाबला मुकाबला किया है। भारतीय सेना हर तरह से आतंक से निपटने में सक्षम है। इसलिए आतंक की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह अधिकार भारतीय सेना के पास है कि वह कब और कहां इसका जवाब देती है। सिंह ने कहा कि सोमवार शाम तक उरी में सेना ने सर्च अभियान पूरा कर लिया है। पूरे क्षेत्र की जांच कर ली गई है। इसके साथ ही यह आपरेशन पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पिछले तीन-चार सालों की तुलना में इस साल घुसपैठ के मामले बढ़ रहे हैं। इस साल सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की 17 कोशिशों को नाकाम किया है। सिंह के अनुसार सेना ने इस साल जम्मू-कश्मीर में 110 आतंकियों का सफाया किया। इनमें से 31 को उस समय मारा गया जब वे सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसी प्रकार 11 सितंबर को पुंछ और 18 सितंबर को उरी में सैन्य शिविरों पर आतंकी हमले हुए। दोनों हमलों में सेना ने चार-चार आतंकियों को मार गिराया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।