कावेरी नदी के पानी को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु में चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने कर्नाटक को तमिलनाडु के लिए रोजाना 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने को कहा था। इस मसले पर दोनों राज्यों में हो रही हिंसा पर कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने दोनों राज्यों को शांति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के पहले लोगों ने कावेरी माता की पूजा की और फैसला अपने हक में आने के लिए प्रार्थन की। वहीं पिछले दिनों की हिंसा को देखते हुए कर्नाटक के मांड्या में संजय सर्किल इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।