दिल्ली एसीबी की स्वीती मालीवाल से पूछताछ
(India)
सोमवार को दिल्ली महिला आयोग में कर्मचारियों की भर्ती के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने डीसीडब्लू में जाकर दस्तावेजों की छानबीन की. आयोग की अध्यक्ष से घंटों पूछताछ की और सोमवार की देर रात स्वाति मालीवाल और अन्य के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कर लिया. एसीबी की ये कार्रवाई महिला आयोग की ही पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह की शिकायत पर चल रही है.....गौरतलब है कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि स्वाति मालीवाल ने महिला आयोग में जरूरत से ज्यादा 85 लोग भर्ती किए. भर्ती करने में नियमों का पालन नहीं किया गया. भर्ती हुए लोगों में 90 फीसदी आप कार्यकर्ता हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।