जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। मंगलवार को सीजफायर उल्लंघन की आड़ में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की पाकिस्तान की ओर से नई साजिश हुई. हालांकि, मुस्तैद सेना के जवानों ने इस कोशिश को विफल कर दिया. इंडियन आर्मी की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 10 आतंकी मारे गए. मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में निगरानी तेज कर दी है। हंदवाड़ा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।