27 नए स्मार्ट सिटी की घोषणा
(India)
केंद्र सरकार ने 27 नए स्मार्ट सिटी की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने स्मार्ट सिटी के नामों की घोषणा की है। वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रतियोगिता के तीन चरणों में 63 शहरों ने भाग लिया था जिनमें से 27 शहरों ने क्वॉलिफाइ किया गया है। स्मार्ट सिटी के लिए सिलेक्ट किए गए 27 शहर 12 राज्यों से हैं। तीसरे लिस्ट में मध्य प्रदेश के दो शहरों को जगह दी गई है। नए लिस्ट में महाराष्ट्र से 5, तमिलनाडु, कर्नाटक से 4-4, यूपी से 3, पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश से 2-2 नाम हैं। जबकि आंध्रप्रदेश, ओडिशा, गुजरात, नागालैंड और सिक्किम से 1-1 नाम हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।