बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में बनी 19 मामलों पर सहमति
(India)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कुल 19 मामलों पर सहमति दी गई। जिसमें मुख्य रूप से बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के गठन के बाद 46 पद के सृजन,,,के साथ ही उरी में मारे गए जवानों को 11 लाख रूपये देने पर सहमति दी गई। कृषकों बेरोजगार युवकों के लिए स्वरोजगार बनाने के लिए गब्य विकास योजना के तहत दुधारू मवेशियों के डेयरी इकाई में सब्सिडी देने का प्रस्ताव पास किया गया है। अब 50 पैसे प्रतिमाह के दर से कुल पांच वर्षों तक 30 रूपये देकर निर्माण कामगर सरकारी योजना और व्यक्तिगत योजना का लाभ ले सकेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।