जम्मू कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमले के बीच आज नवी मुंबई से यह खबर प्राप्त हो रही है की दो बच्चो ने चार से पांच संदिग्ध हथियारबंद लोगों को देखने का दावा किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक चारो संदिग्ध हथियारबंद सेना की वर्दी में हैं। वही सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, नेवी और कोस्टगार्ड ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इन संदिग्ध युवकों के दिखाई देने के बाद टेरर अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही नेवी ने सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। वहीँ महाराष्ट्र के डीजीपी के मुताबिक एक बच्चे ने एक संदिग्ध को देखा जबकि दुसरे ने पांच को देखने का दावा किया है। नेवी बेस के पास सर्चिंग जारी है साथ ही साथ मुंबई को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।