महाराष्ट्र के उरण में दिखे संदिग्ध का स्केच जारी
(India)
महाराष्ट्र के उरण में दिखे गए संदिग्ध का स्केच जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह स्केच मुंबई पुलिस ने जारी किया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के उरन में नौसेना अड्डे के समीप संदिग्ध अवस्था में कुछ लोगों के समूह को देखे जाने के बाद गुरुवार को मुम्बई तट और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के संदिग्धों की तलाशी अभियान में लगाया गया था। इसके बाद से पुलिस ने कहा कि चारों की तलाश के लिए अभियान जारी है। भारतीय नौसेना के प्रमुख पीआरओ कैप्टन डी. के. शर्मा के मुताबिक मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के साथ तलाशी अभियान चल रहा है। पश्चिम नौसेना कमान ने उरन में समूह की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।