मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरूवार को नई दिल्ली के बीकानेर हाऊस में अंजली सिंह और जयसल सिंह लिखित पुस्तक ’’जवाई-लैण्ड आॅफ द लेपर्ड‘‘ का लोकार्पण किया...इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी संरक्षित वन क्षेत्रों की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत है..उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटकों को भी पर्यावरण प्रेमी और उसके संरक्षक का वाहक बनाया है...मुख्यमंत्री ने ’जिम्मेदार पर्यटन‘ पर जोर देते हुए कहा कि पर्यटकों को न सिर्फ पर्यटक स्थलों का भ्रमण करना चाहिए। साथ ही वहां के प्राकृतिक पर्यावरण एवं जीव-जन्तुओं, पक्षियों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी और उनकी निजता का ध्यान रखना चाहिए। इससे पर्यावरण और प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले पक्षियों, जानवरों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित हो सकेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।