छत्तीसगढ़ में बस्तर के कुदूर इलाके में इस बार महिला कमांडो ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। बस्तर में ऐसा पहली बार हुआ है। हमला करने के बाद दोनों नक्सली इंद्रावती नदी पार कर भागने की कोशिश कर रहे थे। बस्तर में फोर्स ने नक्सलियों के खिलाफ पिछले 9 महीने में 94 लोगों को मार गिराया है। जिन कमांडो ने नक्सलियों को ढेर किया, वे कभी खुद नक्सली थीं...ऑपरेशन में तीन महिला कमांडो प्रमिला कश्यप, फूलो मरकाम और कोसी भी शामिल थीं। ये तीनों भी पहले नक्सली थीं, जिन्होंने सरेंडर किया था। पुलिस ने इन्हें ट्रेनिंग दी और कमांडो बनाया। हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया। इनके हाथ में एसएलआर थी। प्रमिला का कहना है कि उन्हें पता था कि नक्सलियों का मूवमेंट क्या होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।