उत्तर प्रदेश के बनारस शहर के पिशाचमोचन कुंड पर शनिवार को देश भर के किन्नरों का जमावड़ा लगा हुआ है। जहां देश भर से काशी आए किन्नर बाबा भोले की इस नगरी में अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के पिंडदान कर रहे हैं। उज्जैन किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में पिंडदान किया जा रहा है। आज तक भारत समेत पूरी दुनिया में जितने भी किन्नरों का निधन हुआ है, उनका न श्राद्ध और पिंडदान कभी नहीं कराया गया. इसके चलते उनके पूर्वजों की आत्मा धरती पर भटक रही है। यही वजह है कि किन्नर अखाड़े ने ये सामूहिक पिंडदान का फैसला लिया। इस पिंडदान की प्रक्रिया में 21 ब्राह्मण शामिल हुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।