जंग लड़ने बॉर्डर पर जाने को तैयार-अन्ना
(India)
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर पाकिस्तान नहीं बदलता है और युद्ध करना पड़ता है तो वे भी जंग लड़ने बॉर्डर पर जाना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि हमें नहीं लड़ना चाहिए, लेकिन अगर पाकिस्तान के रूख में बदलाव नहीं आता है तो ऐसा करना पड़ेगा। पाकिस्तानी कलाकारों को एमएनएस की ओर से मिली धमकी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि युद्ध और कला में अंतर होता है। दोनों को हमें अलग-अलग रखना चाहिए। वहीं केजेरीवाल के लिए कहा की मेने उनके त्याग और उनके काम को देखा है। मैं सोचता था कि एक आदमी है जो देश के लिए काम करेगा। लेकिन मैं नहीं जानता कि लोकपाल के बाद अरविंद को क्या हुआ. लेकिन अब मुझे लगता है कि उनके दिमाग में सत्ता घुस गया है। और देखिए कि अब उन्हें कितने मंत्रियों को निकालना पड़ रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।