आम आदमी पार्टी सरकार 30 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने जा रही है. कई मौकों की तरह इस सत्र में भी मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते नजर आएंगे. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र में डेंगू, चिकनगुनिया और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज मामलों पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए बताया कि वो शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों, मंत्रियों और अपने खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जाने के पीछे एक श्बहुत बडे षड़यंत्रश् का खुलासा करेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।