अगले साल जनवरी में हो सकते हैं यूपी विधानसभा चुनाव
(India)
चुनाव आयोग के इशारे को समझे तो उत्तर प्रदेश में चुनाव अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं. लखनऊ में चुनाव आयोग की दो दिनों की मैराथन बैठकों के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा- ‘वैसे तो हर हाल में मई से पहले चुनाव हो जाएंगे लेकिन कोशिश ये है कि चुनाव ऐसे वक्त हो जिससे फरवरी और मार्च में होने वाली परीक्षा पर कोई असर ना पड़े’ स्कूल की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होती है ऐसे में उम्मीद की जा रही है आयोग इससे पहले भी चुनाव कराने का फैसले ले सकता है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।