...तो काटजू ने मजाक में दिया था बयान
(India)
पाकिस्तान के खिलाफ देश में जहां एक ओर गुस्सा है वहीं देश के पूर्व जज और पूर्व प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने एक ऐसा मजाक किया है जिसकी चारो ओर आलोचना हो रही है. काटजू ने सोशल मीडिया पर पड़ोसी मुल्क पकिस्तान को एक ऑफर दिया है. उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि कश्मीर के साथ में आपको बिहार भी लेना होगा.मोदी सरकार के पाकिस्तान को अलग-थलग करने की रणनीति के बीच मार्कंडेय काटजू का यह बयान शर्मनाक बयान आया है वहीं काटजू ने कहा है कि मैंने सिर्फ मजाक में बयान दिया है क्या मैं मजाक भी नहीं कर सकता...मेरी उम्र 70 साल है और मैं खुद का भी मजाक उड़ाता हूं...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।