पाकिस्तान का एमएफएन का दर्जा खत्म कर सकती है मोदी सरकार
(India)
उरी हमले के बाद पाकिस्तान पर एक और चोट करने के लिए मोदी सरकार उसका सबसे तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा खत्म कर सकती है। सिंधु नदी समझौते पर कड़े तेवर के बाद पीएम मोदी ने एमएफएन की समीक्षा के लिए आज अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में वाणिज्य मंत्रालय के अलावा विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत पाकिस्तान को दिए गए सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र का दर्जा समाप्त करता है तो इसके दूरगामी असर होंगे। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इन कदमों के जरिए पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।