आरजेडी नेता और सीवान से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द करने की याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कोई फैसला नहीं हुआ. अब इस मामले में गुरुवार को सुनवाई होगी... शहाबुद्दीन की ओर से सीनियर वकील रामजेठमलानी ने पैरवी नहीं की...जिसके बाद अब मामले को वकील शेखर नाफडे हैंडल कर रहे हैं और सुनवाई के दौरान वो कोर्टरूम में मौजूद रहे...वहीं पीड़ित चंदा बाबू की वकील पैरवी प्रशांत भूषण कर रहे हैं...गौरतलब है कि अपने तीन बेटों को खोने वाले चंदा बाबू ने भी सुप्रीम कोर्ट में शहाबुद्दीन की जमानत रद्द करने की याचिका दी है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।