मुंबई को देश के सबसे अमीर शहर का दर्जा मिला है...देश की वित्तीय राजधानी कुल संपत्ति के मामले में सबसे अमीर शहर है..न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के बाद इस मामले में दिल्ली और बेंगलुरु का नंबर है..रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दशक में भारत को स्थानीय वित्तीय सेवा, आईटी, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य और मीडिया क्षेत्र में मजबूत वृद्धि से लाभ हो सकता है.. कुल संपत्ति से आशय निजी संपत्ति से है जो लोगों के पास है। रिपोर्ट में संपत्ति को किसी व्यक्ति की शुद्ध संपत्ति के रूप में परिभाषित किया गया है। इसमें उनकी सभी संपत्ति (संपत्ति, नकद, इक्विटी, व्यापार रूचि) शामिल है जिसमें से बकाये को घटाया गया है..मौद्रिक नीति में सुधार और अर्थव्यवस्था को खोलने के बाद भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूची में 16 स्थान उछलकर 39वें स्थान पर आ गया है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने बुधवार को वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूची 2016-17 जारी की..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।