भारतीय सेना ने पाक को दिया करारा जवाब
(India)
उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाक को करारा जवाब देते हुए पहली बार एलओसी पर आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया है। इस हमले में कई आतंकी मारे गए हैं और उनके कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, उरी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। फिर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात ही हमले की फैसला लिया। दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति में पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर हालात को लेकर चर्चा करने के लिए कैबिनेट की सुरक्षा समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें वर्तमान हालात पर चर्चा की बैठक के बाद विदेश और रक्षा मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में डीजीएमओ रणबीर सिंह ने कहा कि बुधवार को खुफिया जानकारी मिली कि कुछ आतंकवादी एलओसी के पास भारतीय सीमा में घुसने वाले हैं। वे भारत के शहरों में आतंकी हमलों को अंजाम देना चाहते हैं। इस पर सेना ने आतंकी ठिकाने पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। इसमें कई आतंकियों को मारा गया है और उनके लॉन्चिंग पैड को नष्ट किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।