बिहार में शराबबंदी का नया कानून दो अक्टूबर से लागू होगा। शनिवार को अग्रसेन जयंती के मौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया। सीएम ने कहा कि दो अक्टूबर से शराबबंदी का नया कानून लागू होगा। चूंकि हम गांधीजी के विचारों को धरती पर उतारना चाहते हैं। इसलिए इस दिन को चुना गया है। वरना, शराबबंदी कानून की पूरी प्रक्रिया तो सात सितम्बर को ही पूरी कर ली गई थी। सीएम ने अग्रवाल समुदाय की महिलाओं से अपील की कि वे शराबबंदी के पक्ष में और मुखर हों। घूम-घूमकर जागरूकता फैलाएं। शराब की बिक्री अनैतिक कारोबार है। हम बिहार में नैतिक कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं। शराबबंदी से व्यापारियों को कोई नुकसान नहीं है। इससे लाभ ही लाभ है। क्योंकि, इससे बिहार के लोगों को 10 हजार करोड़ की बचत होगी और यह राशि बाजार में ही खर्च होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।