झेलम एक्सप्रेस की 10 बोगियां मंगलवार रात को पटरी से उतर गईं, जिसमें दो यात्रियों के घायल होने की खबर मिली है. रेलवे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पटरी से उतरी बोगियों को काटकर बाकी ट्रेन को पुणे रवाना कर दिया गया है. फिरोजपुर के डिविजनल रेलवे मैनेजर अनुज प्रकाश ने बताया कि यह हादसा रात करीब तीन बजकर पांच मिनट पर फिल्लौर के पास हुआ. ट्रेन जम्मू से पुणे की ओर जा रही थी. बताया जा रह है की हादसा सतलुज दरिया से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ है३
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।