चम्पारणवासियों की सालों से चली आ रही मांग आज पूरी हो जायेगी...। आज केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर मोतिहारी में महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय का उद्घाटन दिन के एक बजे करेंगे..। समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा भी मौजूद रहगे। चम्पारणवासी सालों से मोतिहारी में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग कर रहे थे...जिसे केन्द्र सरकार ने मंजूरी दी है...लेकिन विश्वविद्यालय खोलने के लिए जमीन नहीं मिलने के कारण मोतिहारी नगर के जिला स्कूल में अस्थायी कैम्प कार्यालय खोला जा रहा है...।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।