बिहार टाॅपर घोटाले में नया खुलासा
(India)
फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा तैयार एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा में कला विषय में अव्वल आने वालीं रूबी राय की उत्तरपुस्तिका पर विशेषज्ञों ने उत्तर लिखे थे. रूबी उस समय खबरों में आई थी जब उसने परीक्षा परिणाम के बाद सवालों के जवाब में राजनीतिक विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस) को ‘प्रोडिकल साइंस’ कहा था और कहा था कि इस विषय में खाना बनाना सिखाया जाता है..पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने आज कहा कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार रूबी की उत्तरपुस्तिका पर लिखाई उसके हाथ की नहीं थी बल्कि विशेषज्ञों की थी जिन्होंने उसके लिए परीक्षा की उत्तरपुस्तिका पर लिखा था. एसएसपी ने कहा कि उत्तरपुस्तिकाओं के अध्ययन से यह बात भी सामने आई है कि उसकी कॉपियों पर अंकित अंकों के साथ कई बार छेड़छाड़ की गई.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।