संसद भवन पर आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही संसद भवन की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं. संसद भवन के अंदर सीआरपीएफ, दिल्ली पुलिस और क्यूआरटी टीम को संसद भवन के अंदर तैतान किया गया है. मुख्य जगहों पर अतिरक्त स्नाइपर भी तैनात किए गए हैं. इसके साथ ना दिखने वाला सुरक्षा कवर भी बढ़ दिया गया है. किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए आतंक निरोधी दस्ते लगातार औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।