प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में नहीं, बल्कि लखनऊ में दशहरा मनाएंगे..मोदी के मंगलवार को लखनऊ आगमन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अमौसी एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करेंगे..इसके बाद सीएम वापस लौट जाएंगे। वह ऐशबाग रामलीला स्थल पर पीएम के साथ मंच साझा नहीं करेंगे..मोदी दशहरे के दौरान 2 घंटे तक लखनऊ में ही रहेंगे..मोदी शाम को एयरफोर्स के विमान से अमौसी पहुंचेंगे और 6 बजे ऐशबाग रामलीला ग्राउंड पहुंचेंगे...वहां एक घंटा रुकेंगे...ऐशबाग रामलीला मैदान में मोदी रामलला की आरती के साथ मंगलाचरण में भी शामिल होंगे..पीएम रावण वध मंचन के बाद वापस लौट जाएंगे..रावण का पुतला दहन व आतिशबाजी पीएम के जाने के बाद होगी..दशहरे पर पहली बार लखनऊ आ रहे पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियां जबरदस्त तरीके से की गई हैं..एक ओर जहां विपक्ष उनके इस दौरे पर तंज कस रहे हैं, वहीं लखनऊ में उनके नाम से पोस्टर लगे हैं..पोस्टरों में लिखा है कि उरी आतंकी हमले का बदला लेने वाले का लखनऊ में स्वागत है..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।