पंपोर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों की बीच गोलीबारी जारी
(India)
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंपोर इलाके में एक ईडीआई इमारत के भीतर छुपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों की बीच सोमवार से गोलीबारी जारी है..इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया है..आठ महीने से भी कम समय में परिसर पर यह दूसरा आतंकी हमला है..एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो से तीन आतंकवादी सोमवार तड़के उद्यमिता विकास संस्थान परिसर की एक इमारत में घुस गए..आतंकवादी शायद नदी के किनारे की तरफ से परिसर में घुसे लेकिन अभियान पूरा होने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा..गौरतलब है कि आतंकियों ने इसी साल फरवरी में भी ईडीआई भवन को निशाना बनाया था। उस वक्त 48 घंटे तक चले अभियान में दो युवा सैन्य अधिकारियों सहित पांच सुरक्षाकर्मी और संस्थान का एक कर्मचारी मारा गया था और तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।