पंपोर में आतंकियों की ओर से रुक-रककर फायरिंग जारी
(India)
जम्मू-कश्मीर के पंपोर में ईआईडी बिल्डिंग में छिपे आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन को 48 घंटे हो गए हैं। सोमवार सुबह आतंकी सरकारी बिल्डिंग में घुसे थे। आतंकियों की ओर से रुक-रककर फायरिंग की जा रही है। एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जम्मू-कश्मीर के पंपोर में ईआईडी बिल्डिंग में छिपे आतंकियों के खिलाफ आज तीसरे दिन भी ऑपरेशन जारी है। आतंकियों से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंपोर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया। अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इससे पहले भी बुधवार सुबह एक आतंकी के मार गिराने की खबर आई थी। सोमवार सुबह आतंकी सरकारी बिल्डिंग में घुसे थे। आतंकियों की ओर से रुक-रककर फायरिंग की जा रही है। इमारत में 2-3 आंतकियों के छिपे होने की आशंका जताई गई थी। सोमवार को आतंकियों के साथ एनकाउंटर में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया था। आतंकियों के खात्मे के लिए बिल्डिंग को उड़ाने या फिर कमांडो ऑपरेशन को लेकर विचार हो रहा है। पंपोर की ईआईडी बिल्डिंग पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले फरवरी मे भी इस बिल्डिंग को आतंकियों ने निशाना बनाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।