रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि पीएम मोदी ने अपने पड़ोसी देश से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश की पर कुछ लोगों ने हमारे दोस्ती के हाथ बढ़ाने को हमारी कमजोरी समझ लिया। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय मैं नहीं लेता, भारत की 127 करोड़ जनता और सेना इसकी हकदार है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले दो साल से रक्षा मंत्री हूं और 29 सितंबर को किए गए सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई पहले कभी नही की गई। पर्रिकर ने कहा कि यह अधिकारिक एक्शन नहीं था और सरकार ने इसकी मंजूरी दी थी। ये एक गोपनीय ऑपरेशन था, जिसके बारे में किसी को पता नहीं था। भारतीय सेना ने सकारात्मक कार्रवाई की और विरोधियों को संभलने का मौका नहीं दिया। बॉर्डर एक्शन टीम ने जो कार्रवाई की वह दुनियाभर के जवानों के साथ भारतीय सेना के लिए आम बात है। हमें अपनी क्षमताओं को एक स्तर पर ले जाना चाहिए ताकि कोई भी हमसे पारंपरिक और गैर पारंपरिक युद्ध करने की हिम्मत ना दिखा सके। इससे पहले रक्षा मंत्री ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह जताने वाले लोगों समेत सभी भारतीय इस अभियान का श्रेय ले सकते हैं जिसे अंजाम सैन्य बलों ने दिया है ना कि किसी राजनीतिक पार्टी ने।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।