सरकार ने फौजियों को अंतरिम भुगतान
(DELHI, India) सरकार ने फौजियों को अंतरिम भुगतान का शानदार दिवाली गिफ्ट दिया है। उधर, डिफेंस चीफ और सरकार आर्मी फोर्सेज के लिए नए पे ग्रेड पर चल रहा विवाद निपटाने में लगे हुए हैं। 10 अक्टूबर को जारी रक्षा मंत्रालय मनोहर पर्रिकर के ऑर्डर को देखा है। इसमें कहा गया है कि पे कमीशन का नोटिफिकेशन पेंडिंग होने के चलते प्रेजिडेंट ने उनके लिए अस्थायी तौर पर बकाया भुगतान को मंजूरी दी है। सभी जवानों को मिलने वाला बकाया उनकी मौजूदा सैलरी का 10 पर्सेंट होगा, जिसकी गणना जनवरी 2016 के बाद से होगी। इसका मतलब सभी रैंक के जवानों को बोनस के तौर पर एक महीने की पूरी सैलरी मिलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।